कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को दिये टिप्स

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

जनपद नैनीताल के सर्किट हाउस काठगोदाम में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की 16वीं बोर्ड बैठक मंडल  आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें आयुक्त ने अधिकारियों को टिप्स दिये| बैठक में मंडल आयुक्त ने प्राधिकरण के अधिकारियों को विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण किये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2021-22 का वास्तविक व्यय तथा वर्ष 2022-23 का प्रस्तावित बजट के आय व्ययक का विवरण प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान भवाली में मल्टीस्टोरी पार्किंग कम बहुउददेशीय भवन के भूमि हस्तान्तरण, कोश्याकुटौली तहसील में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण तथा कामर्शियल शाप निर्माण के स्थान पर पेट्रोल पम्प निर्माण की स्वीकृति| ग्राम चनैती में रेस्टोरेंट भवन का मानचित्र स्वीकृत करने, मल्लीताल मे एकल आवासीय भवन, सीएमओ कार्यालय के भवन का मानचित्र,सातताल में चिन्हित भूमि मे पार्किंग एवं दुकानो के निर्माण के सम्बन्ध मे आंगणन तैयार करने,को अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके साथ हीविभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।