
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- मनिष चौधरी

स्थान- धारचुला

धारचुला तहसील की दारमा घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्र को जाने वाली सड़क खोलने की मांग को लेकर दारमा क्षेत्र के ग्रामीणों ने पिथौरागढ़ पहुंच कर जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों का कहना है कि सर्दियों मे माइग्रेशन पर निचले इलाकों मे आए ग्रामीण अब अपने घरों को वापस लौटना चाहते है। लेकिन लंबे समय से दारमा घाटी को जाने वाले अधिकतर रास्ते बंद पड़े है। जिसकी वजह से ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


उच्च हिमालयी क्षेत्र के मार्गों को जल्दी खोलने की मांग की है। साथ ही उन्होंने मईजून माह मे इन क्षेत्रों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग की है। आशीष चौहान जिलाधिकारी ने बताया उन्होंने संबंधित विभागों को दारमा घाटी की सड़क खोलने के साथ ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दे दिए है| उन्होंने बताया अभी हम आर्मी के 21 किलोमीटर तक सड़क ठीक कर दी है| साथ ही मानसून काल से पहले पर्याप्त राशन स्टोर करने केनिर्देश दिए है| ताकि मानसून काल मे लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो।


