
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



ब्यूरो रिपोर्टर

स्थान- रुद्रप्रयाग

केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर जमी बर्फ हटा दी गई है। अब केदारपुरी के रास्तों व मंदिर के सामने वाले रास्ते से बर्फ हटाई जानी शेष हैं। 150 मजदूर बर्फ हटाने के कार्य में जुटे हुए हैं। गत तीन मार्च से पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया था। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की लोनिवि शाखा ने भीमबली से आगे बर्फ हटाने का काम शुरू किया। गौरीकुंड से भीमबली तक छह किमी पैदल रास्ते पर बर्फ नहीं जमी थी। इससे आगे केदारपुरी तक 10 किमी पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया था। 150 से अधिक मजदूर बर्फ हटाने में जुटे हैं। अभी पैदल मार्ग पर एक मीटर तक बर्फ हटाई जा रही है।


ताकि घोड़े खच्चरों के साथ ही यहां एडवांस टीमों की केदारनाथ तक आवाजाही हो सके। इसके बाद फिर से मजदूरों की टीम केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य करेगी, जिसके बाद रास्ते को 3 मीटर चैड़ा करने का काम किया जाएगा। वहीं तापमान बढ़ने से मार्ग में कुछ बर्फ भी पिघल रही है। इसलिए मार्ग को चैड़ा करने में आसानी होगी। डीडीएमए के अधिशासी अभियंता प्रवीन कर्णवाल ने बताया कि बर्फ हटाने हुए टीम केदापुरी तक पहुंच गई है। अभी एक किमी पैदल मार्ग से ओर बर्फ हटाई जानी बाकी है। इसे भी जल्द हटा दिया जाएगा, इसके बाद फिर से पैदल मार्ग को ओर चैड़ा किया जाएगा।


