राशन ना देने से उपभोक्ताओं ने किया राशन डीलर की दुकान पर हंगामा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

लक्सर के खड़ंजा गांव में महीने के 25 दिन बीतने के बावजूद राशन डीलर ने सस्ते गल्ले का राशन नहीं बांटा। आज  भी डीलर ने मुफ्त में दिया जाने वाला राशन बांटने से इंकार कर दिया, जबकि पैसों के बदले राशन का वितरण किया जा रहा था। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने राशन डीलर को घेरकर घंटों तक हंगामा काटा।

राशन डीलर का कहना था कि इंटरनेट न चलने की वजह से मुफ्त राशन वितरित नहीं किया जा रहा है। जबकि ग्रामीणों का आरोप हैं| कि महीने के अंतिम दो दिनों में एक चौथाई राशन बांट कर बाकी का बाजार में ब्लैक करने के लिए देरी की जा रही है। बाद में ग्रामीणों ने एसडीएम से भी मामले की शिकायत कर जांच कराने की मांग की। एसडीएम ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।