थानाध्यक्ष ने व्यापार मंडल तल्लीताल,टैक्सी एसोसिएशन के साथ बैठक की बैठक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में तल्लीताल थानाध्यक्ष रोहितास सागर ने व्यापार मंडल तल्लीताल,टैक्सी एसोसिएशन आदि के साथ बैठक कर पर्यटक सीजन में पार्किंग की समस्या के सम्बंध में चर्चा की साथ ही पार्किंग स्थलों का मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया| बैठक में तय हुआ कि तल्लीताल में क्रमवार दो टैक्सी हल्द्वानी के लिए व तीन टैक्सी भवाली जाने के लिये लगेंगी| तल्लीताल में न्यू बस स्टेंड के समीप बांकी खाली जगह में बाजार से सामान खरीदने वाले ग्राहकों की मोटर साईकल आधिक्तम आधा घण्टे के लिये पार्क होंगी|

रोडवेज़ की तरफ एक लाइन में अधिकतम आधा घण्टा सामान खरीदने वाले अथवा इमरजेंसी वाहन खड़े किए जा सकते हैं| शेष स्थान वाहनों के निकलने व रोडवेज हेतु खाली रहेगा| उक्त निर्णय टैक्सी यूनियन,व्यापार मंडल, रोडवेज अधिकारीगणों व पुलिस की सर्वसम्मति से लिया गया| बैठक में तय हुआ कि इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी| बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह ने कई अन्य सुझाव भी रखे|