गैस सिलेंडर और पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पड़ी आम जन की जेबों पर भारी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- राहुल दुमका

स्थान- लालकुआं

पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा कर दिया गया है,| जहां गैस सिलेंडर में ₹50 प्रति सिलेंडर बढ़ाया गया है| वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है| एलपीजी घरेलू सिलेंडर की बात करें तो वह अब ₹970 के आसपास मिलेगा, देशभर में अलग-अलग जगहों पर हजार रुपए के पार भी सिलेंडरों के दाम पहुंच गए हैं|  वही व्यवसायिक सिलेंडर ₹2000 पार कर चुका है|

महंगाई के इस दौर में लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम भी बढ़ गए हैं| डीजल 80 पैसा प्रति लीटर और पेट्रोल भी बढ़ा दिया गया है| गौर करने वाली बात यह है| कि पिछले 4 महीने से चुनाव होने की वजह से कीमतों में वृद्धि पर अघोषित रोक लगा दी गई थी| जो अब हट चुकी है यह माना जा रहा है| कि अभी महंगाई का झटका लोगों की जेब मैं और लगने वाला है| सूत्रों की माने तो कंपनियां धीरे-धीरे पेट्रोल उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है| और आने वाले दिनों में महंगाई की मार आम आदमी की जेब में सीधे असर डालेगी|