
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- बाजपुर

बाजपुर में भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों ने खेतों में लगे ट्यूबल का विद्युत बिल अधिक आने से आक्रोशित होकर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। इस दौरान किसानों ने विद्युत बिल को कम कराने की मांग की। वही अधिशासी अभियंता ने किसानों को बिल सही कराने का आश्वासन दिया है। बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में दर्जनों किसान दोराहा स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में एकत्र हुए। जहां किसानों ने खेतों में लगे ट्यूबल का विद्युत बिल अधिक आने से आक्रोशित होकर अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा का घेराव किया।


इस दौरान किसानों ने विद्युत बिल अधिक आने की बात कही। साथ ही किसानों ने कहा कि विद्युत बिल आने से किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दौरान उन्होंने विद्युत बिल को सही कराने की मांग की। वहीं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा कि किसानों को अत्यधिक बिजली का बिल देकर परेशान किया जा रहा है जिससे किसानों पर अधिक भार बढ़ रहा है। इस दौरान विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने कहा कि किसानों की जो समस्या सामने आई है उसका समाधान किया जाएगा।


