विधायक जीना ने मुख्यमंत्री धामी को दी बधाई कहा धामी के ऊजावान नेतृत्व में होगा राज्य का विकास

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान- सल्ट

नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर धामी उत्तराखण्ड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में सीएम पद की शपथ ग्रहण करने वाले है। इस उपलक्ष पर पुष्कर धामी को सल्ट भाजपा विघायक महेश जीना मुख्यमंत्री ने ढे़रों बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सल्ट भाजपा विघायक महेश जीना  ने कहा कि मुझे विश्वास है| कि धामी के प्रखर और ऊर्जावान नेतृत्व में राज्य प्रगति तथा विकास के पथ पर ओर तेजी से आगे अग्रसर होगा एवं देवभूमि की जनता की आकांक्षाएँ पूर्ण होंगी। सल्ट भाजपा विघायक महेश जीना ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के अद्भुत संगठन क्षमता को देखते हुए उन्हें अपनी सरकार में महत्वपूर्ण सरकारी जिम्मेदारियों से भी नवाजा था। जिनका बहुत ही सफलतापूर्वक उन्होंने निर्वहन किया। मुझे बेहद प्रसन्नता है| कि उनमें संगठन और प्रशासनिक दोनों क्षमताएं समान रूप से मौजूद हैं।

भारतीय जनता पार्टी के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए दो बार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवाओं का भरोसा भी अर्जित किया है। पार्टी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर मैं पुष्कर धामी को पुनः ढे़र सारी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं । तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , गृहमंत्री अमित शाह सहित अपने राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद तथा आभार प्रकट करता हूं। उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विकास की गति और तेजी होगा। पुष्कर सिंह धामी युवा हैं| और राज्य में लाखों युवाओं के एक प्रेरणास्रोत भी हैं। आंदोलनकारी रहे धामी को राज्य के विकास के मुद्दों की समझ है और वह विकास कार्यों तेजी से को आगे बढ़ाएंगे।