
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



आज का राशिफल: 23 मार्च 2022

मेष


घर में सुखद और सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। कभी-कभी कोई नकारात्मक परिस्थितियां आपके ऊपर हावी हो सकती है। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति संतुलित रहेगी। और समस्याओं के हल भी निकलेंगे। रिश्तेदार तथा पड़ोसियों के साथ वार्तालाप तथा विचार विमर्श करने से संबंध मजबूत होंगे|

वृष

आज कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। भावी लक्ष्य को हासिल करने हेतु किए गए प्रयास सफलता की ओर अग्रसर होंगे। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी का हल मिलेगा। चमत्कारिक रूप से आपको कहीं से सहायता मिलेगी।
मिथुन


दिनचर्या संबंधी गतिविधियों को व्यवस्थित रखने से संबंधित प्रयास सफल रहेंगे। आवेश और जल्दबाजी में लिए गए निर्णय के परिणाम गलत रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य हो जाएगी। लोन अथवा टैक्स संबंधी किसी भी काम को का टालने की बजाय पूरा करने का प्रयास करें।
कर्क

आप अपने पारिवारिक तथा व्यवसायिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन करने में सक्षम रहेंगे। दूसरों की मदद के साथ साथ अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति भी ध्यान देने की जरूरत है।स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। विशेष रूप से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी उचित ध्यान रखना जरूरी है।
सिंह

किसी की भी बात पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच पड़ताल अवश्य कर लें। आपकी कोशिशों और सूझबूझ से व्यवसाय संबंधी काम अच्छे से पूरे हो जाएंगे। प्रतिद्वंद्वी आपकी किसी पार्टी को तोड़ सकता है| पारिवारिक मामलों पर बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना होने दें घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा।
कन्या

दिन सफलता दायक है। हालांकि कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे।व्यावसायिक गतिविधियां सुचारु रुप से चलती रहेंगी। अपनी योजनाओं में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों को अवश्य शामिल करें।
तुला

इस समय ग्रह स्थिति कुछ विपरीत परिस्थिति भी बना सकती हैं। आर्थिक मामलों में ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए समय अनुकूल है। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। व्यस्तता के बावजूद निजी रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी।
वृश्चिक

वर्तमान समय में नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। व्यर्थ की गतिविधियों में समय और पैसा नष्ट ना करें। व्यवसायिक कामों को लेकर मन में कुछ भ्रम की स्थिति रह सकती हैं। स्थ्य संबंधित छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज ना करें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित बनाकर रखें|
धनु

परिवार से जुड़ी किसी समस्या का निदान होगा।बेहतर होगा कि आज ऐसे मामले स्थगित ही रखें। युवा वर्ग अपने लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर ज्यादा मेहनत करें। ननिहाल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।लव पार्टनर के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।
मकर

किसी दीर्घकालीन लाभ संबंधी योजना पर विचार चल रहा है, तो आज उसे क्रियान्वित करने का बेहतरीन समय है।व्यापार में मीडिया कंप्यूटर ऑनलाइन जैसी गतिविधियों की और अधिक जानकारी हासिल करें। अपनी उम्मीदों के अनुरूप बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
कुम्भ

विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से मनोबल बढ़ेगा। कारोबारी गतिविधियां पहले से अधिक बेहतर होंगी। व्यवसाय में क्रियाशीलता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन

आज आप कोई बड़ा फैसला लेंगे। और अपनी योग्यता द्वारा मुश्किल कार्य को भी आसान बना लेंगे|किसी प्रभावशाली व्यक्ति की भी उचित सलाह मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ उचित सामान्य से बना रहेगा तथा किसी प्रोजेक्ट को सुचारु रुप से करने में भी सक्षम रहेंगे।


