उद्यान विभाग ने बगीची फलों के बगीचे का टेंडर किया एक सप्ताह के लिये कैंसिल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

सितारगंज में लगे लगभग 160 आम के पेड़ों का टेंडर प्रक्रिया मुख्य उद्यान विभाग की टीम ने सितारगंज पहुंचकर बोली दाताओं के टेंडर को खोला गया। वही कमेटी ने बोलीदाताओ कि टेंडर से असंतुष्ट होकर एक सप्ताह के लिए टेंडर को कैंसिल कर दिया है। वही मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी ने बताया कि विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष बोलीदाताओ ने काफी हद तक कम उद्यान विभाग के आम के पेड़ों की बोली लगाई है| साथ ही कहा कि बोली काफी कम होने के कारण एक सप्ताह के लिए टेंडर प्रक्रिया को रोक दिया गया है| एक सप्ताह के अंदर टेंडर प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाएगी।

वही उद्यान विभाग में बोली में पहुंचे आजम ने बताया कि बीते वर्ष आम के बगीचे के ठेकेदार को लगभग दो लाख तक का नुकसान उठाना पड़ा था| जिसको देखते हुए सभी बगीचे के बोली दाताओं ने इस बार बोली कम रेट में लगाई है| साथ ही कहा कि अगर टेंडर प्रक्रिया नहीं की गई तो सभी बोली जाता माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे| बता दें कि सितारगंज उद्यान विभाग में लगभग 5.67 हेक्टेयर में लगभग 384 आम,लीची,चीकू के पेड़ है| जिनका फलों की टेंडर के लिए उद्यान विभाग की ओर से टेंडर निकाला गया था| वही आज जिला स्तर की कमेटी के सामने टेंडर खोले गए टेंडर में कम बोली होने के कारण टेंडर को कैंसिल कर दिया गया| जो अब एक सप्ताह के बाद ही टेंडर प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाएगी