आम जनता सहित सैलानीओ को जाम की समस्याओं से निजात दिलाने में जुटी रामनगर पुलिस

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

रामनगर में विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क स्थित हैं। साथ ही रामनगर को कुमाऊँ मॉडल का मुख्य द्वार भी कहा जाता हैं। आपको बता दे कि अब टूरिस्ट सीजन शुरू हो गया हैं। रामनगर में बड़ी संख्या में देश विदेश के सैलानी रामनगर जिम कॉर्बेट पार्क में वन्यजीवों का दीदार करने पहुँचते हैं।

जिससे रामनगर में रोडो पर जाम की स्थिति उत्पन हो जाती हैं। जिससे स्थानीय जनता सहित बाहर से रामनगर पहुँचे सैलानियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जाम की ऐसी स्थिति से निपटने के लिये रामनगर पुलिस अब बेरिकेडिंग लगा कर आम जनता सहित सैलानियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने में जुटी हुई हैं।