
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -राहुल दुमका

स्थान – लालकुआं

बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में मन्चूरियन बनाते समय कड़ाई का गर्म तेल गिरने से साढ़े तीन वर्ष की बालिका गंभीर रूप से झ़लस गई। इस दौरान बच्ची की मां भी झुलस गई, जिनका हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। जहां मासूम बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है। बिंदुखत्ता के घोड़ानाला दुर्गापाल कालोनी निवासी विनोद बिष्ट की लालकुआं में पोस्ट आफिस के बगल में फॉस्ट फूड की दुकान है। रविवार की देर सांय विनोद की पत्नी शांति उम्र 38 वर्ष घर पर ही दुकान के लिए मंचूरियन तल रही थी। मंचूरियन तलने के बाद वह तेल से भरी कढ़ाई लेकर रसोई घर से कमरे की तरफ को आ रही थी|


इसी दौरान उसकी साढ़े तीन साल की बेटी भावना खेलते खेलते तेजी से किचन की ओर दौड़ी चली आई, और उसकी अपनी मां शांति से टक्कर हो गई, परिणाम स्वरूप खौलते हुवे गर्म तेल से भरी कड़ाई भावना के उपर गिर गयी| जिससे वह गंभीर रूप से झ़लस गई। तथा तेल गिरने से मां शांति के हाथ पांव भी झुलस गए। आनन फानन में परिजन उसे हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है, परंतु मासूम बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है।


