
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- सिद्धांत उनियाल

स्थान- पौड़ी

पौड़ी में खेल प्रेमियों को जल्द लॉन टेनिस की सौगात मिलने वाली है जिसका निर्माण कार्य 70 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। निर्माण पूरा होने के बाद लॉन टेनिस खिलाड़ियों को आधुनिक सिंथेटिक कोर्ट पर टेनिस खेलने के मौका मिलेगा। साथ ही जिला मुख्यालय में अब टेनिस की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं भी हो सकेंगी। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया


कि लॉन टेनिस कोर्ट के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ने टेनिस कोर्ट का करीब 70 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है। इस कार्य के लिए करीब 4 करोड 42 लाख की धनराशि आवंटित की गयी है| और मई माह तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा| और इसके प्रशिक्षण के लिये यहाँ पर कोच की तैनाती की जाएगी| ताकि इस खेल में रुचि रखने वालों को सीखने का बेहतर मौका मिल सके।


