
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

उत्तराखंड प्रदेश विधान सभा चुनाव में श्री पुष्कर धामी जी साबित हुए तुरुप का इक्का,शीर्ष नेतृत्व ने थमाई कमान। लंबे इंतजार के बाद भाजपा विधान मंडल की बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री राजनाथ सिंह माननीय रक्षा मंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने विधायक दल के नेता के रूप में श्री पुष्कर धामी जी के नाम का ऐलान किया। दरअसल प्रदेश में श्री धामी जी को कमान सौंपने के लिए आमजनमानस का काफी दबाव दिख रहा था, और ऐसा होता भी क्यों न केवल ६माह के ही कार्यकाल में कई नीतिगत निर्णय लेकर धामी जी ने भाजपा की प्रदेश में वापसी की जमीन तैयार कर दी थी| लेकिन जो नेता प्रदेश की सभी ७०विधान सभाओं में प्रचार के लिए गए हो, और उन्हे जीत दिलाई वह स्वम अपना चुनाव हार गए।


यह बात प्रदेश की जनता को पच न सकी, और लोग धामी जी को एक मौका देने की गुजारिश करती नजर आई| यही आवाज केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंची और जनता को उनका लोकप्रिय नेता मिला| अब बारी गंगोत्री से युवा विधायक श्री सुरेश चौहान जी को मंत्री मंडल में शामिल कर मां गंगोत्री को सम्मान करने की है| क्योंकि उत्तराखंड की गद्दी का रास्ता गंगोत्री से ही गुजरता है| केंद्रीय नेतृत्व को एक और निर्णय कर श्री सुरेश जी को मंत्री बनाया ही जाना चाहिए। श्री धामी जी के मुखिया के रूप में नाम के ऐलान के बाद प्रदेश के अन्य जिलों के साथ जनपद उत्तरकाशी में जश्न मनाया जाने लगा है| जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की।


