सिडकुल स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग दमकल विभाग मौके पर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- मनोज कश्यप

स्थान- हरिद्वार

देर रात सिडकुल स्थित राजा बिस्कुट चौक से सटे सरकारी शराब की दुकान के बराबर में बने स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग जाने से अफरा तफरी का माहौल हो गया| आगजनी की सूचना तत्काल सिडकुल स्थित दमकल विभाग को दी गई जिसके चलते दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई| और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका| स्क्रैप गोदाम के मालिक सुनील गुप्ता का कहना है| कि गोदाम में हुई आगजनी से 13 लाख रुपए से ऊपर का नुकसान हुआ है| जिसमें एक स्विफ्ट डिजायर कार भी जलकर खाक हो गई|

स्क्रैप गोदाम मालिक सुनील गुप्ता का यह भी कहना है कि आग लगी नहीं लगाई गई है| बुरा मालिक ने बताया कि तसले में आग लगाकर छोड़ दी गई थी| जिससे आसपास की झाड़ियों में आग लगी और आग धीरे-धीरे गोदाम तक पहुंच गई| जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया| उन्होंने बताया कि आगजनी की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई| जिसके चलते 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची जिन्होंने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।