पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- बाजपुर

बाजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा होने के बाद भगत सिंह चौक पर मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। बता दें कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को लेकर लगातार चर्चाओं का दौर चल रहा था। जहां मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम सामने आ रहे थे। वहीं मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा को लेकर प्रदेश की जनता भी काफी उत्सुक दिखाई दे रही थी|

इसी के चलते सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा होने के बाद बाजपुर के भगत सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित किया| इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल में जिस तरह कार्य किया है| उसी को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर दोबारा भरोसा जताया है।