
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर-सिद्धांत उनियाल

स्थान-पौड़ी

पौड़ी जनपद के कल्जीखाल ब्लॉक की मनियारस्यूँ पट्टी स्थित कांसदेव गांव में घर से लापता चल रहे 65 वर्षीय ग्रामीण का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। गांव में चट्टानी क्षेत्र के निकट झाड़ियों में मिले शव को राजस्व पुलिस ने वनविभाग के साथ मिलकर बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण को गुलदार ने शिकार बनाया है वहीं वनविभाग ने आशंका जताई है कि प्रथमदृष्टया ये गुलदार के हमले में मौत नही लगती अलबत्ता अज्ञात कारणों से मौत के बाद किसी जंगली जानवर ने शव को नोचा होगा। बहरहाल जहां वनविभाग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहा है वहीं घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है


