गदरपुर नवनियुक्त थाना अध्यक्ष ने जुए के अड्डे पर छापा मार 8 लोगों को किया गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- महेंद्र पाल सिंह

स्थान – गदरपुर

गदरपुर के नवनियुक्त थाना अध्यक्ष ने की बड़ी कार्रवाई जुए के अड्डे पर छापा मारकर 8 लोगों को नगदी ताश की गड्डी और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। गदरपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बड़ी कार्रवाई की है इसमें जुए के अड्डे पर छापा मारकर 8 लोगों को गिरफ्तार किया | थानाध्यक्ष कमलेश् भट्ट ने कहा कि गदरपुर में मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलने की शिकायत आई थी|

जिस पर हमने गदरपुर के मुख्य मार्ग पर एमएस प्रॉपर्टी नाम के एक ऑफिस में छापा मारा जहां पर मौके से 8 लोग जुआ खेलते हुए पकड़े गए इनके पास से लगभग ₹140000 नगद 7 मोबाइल और 5 ताश की गड्डी भी बरामद की गई हैं थानाध्यक्ष कमलेश् भट्ट ने कहा कि गदरपुर क्षेत्र में जो भी गैर कानूनी कार्य करते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और 14 मार्च की रात को भी एक व्यक्ति को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।