हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने की पत्रकार वार्ता, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार न बनने पर जताया अफ़सोस

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी से कांग्रेस के विधायक सुमित हृदयेश ने आज पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि जिस प्रकार से हल्द्वानी की जनता ने मुझ पर भरोसा जताया है, मैं उनके भरोसे पर खरा उतरूंगा| इस दौरान उन्हें यह भी कहा कि मुझे बहुत अफसोस है कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाई | क्योंकि कांग्रेस की सरकार अगर बनती तो हल्द्वानी शहर के अलावा उत्तराखंड का भी पूर्ण रूप से विकास होता| वहीं उन्होंने कहा कि हल्द्वानी शहर का विकास किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगा क्योंकि मुझे पता है कि मेरे विकास के कार्य में भाजपा सरकार रुकावट बनेगी |

लेकिन मैं हल्द्वानी शहर का विकास विधायक निधि के माध्यम से लगातार करता रहूंगा क्योंकि जिस प्रकार से लोगों ने मुझ पर अपना भरोसा जताया है, और मैं उनके भरोसे पर खरा उतरूंगा | जिस प्रकार से भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार है और उत्तराखंड का विकास अभी तक नहीं हो पाया| दोबारा भाजपा की सरकार बन चुकी है पिछले 5 सालों में भी भाजपा ने उत्तराखंड का कोई विकास नहीं किया | लेकिन जनता ने इस बार फिर उनको मौका दिया है लेकिन कांग्रेस के जितने भी विधायक हैं वह अपनी विधायक निधि से उत्तराखंड का विकास करेंगे और जो भी जनता की आवाज होंगी वह सदन तक उठाएंगे और उन आवाजों को बुलंद कराने के लिए पूर्ण प्रयास सभी विधायकों का रहेगा |