
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद के 70 विधानसभा खटीमा से नवनिर्वाचित कांग्रेस के विधायक भुवन कापड़ी का आज खटीमा के वार्ड नंबर 13 वासियों ने भूमि सेन मंदिर में एक कार्यक्रम आयोजित कर के विधायक का भव्य स्वागत सम्मान किया। इस दौरान वार्ड नंबर 13 वासियों ने भूमि सेन मंदिर के अध्यक्ष बाबा नंद लाल गिरी तथा संरक्षक मीरा सोनकर के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने भुवन कापड़ी की जीत की खुशी में उनका माल्यार्पण किया।


वहीं शॉल ओढ़ाकर तथा चांदी का मुकुट पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ कापड़ी का जोरदार स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर भूमि सेन मंदिर के अध्यक्ष बाबा नंदलाल गिरी ने नवनिर्वाचित विधायक कापड़ी को ईमानदार, स्वच्छ और साफ छवि का बताते हुए उनके संघर्षों और कार्यशैली की सराहना की। वहीं विधायक भुवन कापड़ी ने जनता से मिले आशीर्वाद और प्यार का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा साथ ही जनता की समस्याओं का निराकरण भी करूंगा।


