राष्ट्रीय महासचिव ने नवनिर्वाचित बसपा विधायक का किया स्वागत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

लक्सर से नवनिर्वाचित बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद का नगर के सिमली मुहल्ले में भाकियू अम्बावता के राष्ट्रीय महासचिव नितिन नीलू की अगुवाई में युनियन कार्यकर्ताओं ने फुलमलाओं से स्वागत किया| इस मौके पर नवनिर्वाचित विधायक मोहम्मद शहजाद ने सबसे पहले भाकियु अम्बावता का आभार जताया और उन्होंने कहा कि अब केवल लकसर का विकास करना ही उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा|

वहीं सबसे पहले अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाना हैं और दस साल से चल रही भ्र्ष्टाचार, गुंडागर्दी और भेदभाव की परंपरा को भी समाप्त कराकर अमन-चैन कायम कराना ही उनकी प्राथमिकता है| उन्होंने कहा कि मोदी लहर से कांग्रेस को ही नुकसान हुआ था बसपा के वोट बैंक पर खास असर नही पड़ा था|

उन्होनें कहा कि ईवीएम से चुनाव नही होने चाहिए, इस व्यवस्था के खिलाफ सभी पार्टियां को आवाज उठानी चाहिए| यदि दूसरी पार्टियों द्वरा सहयोग किया जाता है तो वह खुद रोड पर उतरकर विरोध की अगुवाई करेंगे| इस मौके पर भाकियु अम्बवता के राष्ट्रीय महासचिव नीतिनि नीलू ने कहा कि बसपा ने किसान आंदोलन में किसानों का साथ दिया था| मोहम्मद शहजाद के विधायक बन जाने से किसानों की समस्याओं के निराकरण की उम्मीदो को पंख लग गए है|