
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

कुड़ी हबीबपुर गाँव के 30 वर्षीय आंनद नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई| आंनद का शव लक्सर से केहड़ा गांव के रास्ते पर मिला। बता दें कि आनंद लक्सर के एक नर्सिंग होम में काम करता था। वह कस्बे की नई केशवनगर कॉलोनी के एक किराए के मकान में परिवार सहित रह रहा था। परिजनों की मानें तो देर शाम पड़ोस में रहने वाला आनंद का दोस्त संजय उसे अपने साथ बुलाकर ले गया था। रात 11 बजे संजय वापस आ गया, पर आनंद नहीं लौटा।


परिजनों ने संजय से पूछा तो उसने गोलमोल जवाब देकर बात टाल दी। इसके बाद संजय काफी देर तक आनंद के परिवार वालों के साथ उसकी तलाश भी कराता रहा, पर उसका पता नहीं लगा। वहीं शनिवार सुबह केहड़ा से लक्सर आ रहे ग्रामीणों ने रास्ते के पास शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव आनंद का निकला। शव पर बंदूक या तमंचे से चली 12 बोर की गोली तथा इसके छर्रों के घाव भी बने हुए थे। तब तक आनंद के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।

बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल भेज दिया। सुबह में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत व एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोबाल ने घटनास्थल का मुआयना किया, साथ ही सीओ बीएस चौहान व कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट से घटना की जानकारी ली। सीओ चौहान ने बताया की मृतक बाखिरी बार जिसके साथ गया था, उससे पूछताछ कर घटना का खुलासा किया जाएगा।



