
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – सिद्धांत उनियाल

स्थान – पौड़ी

विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट से विधानसभा का सफर तय करने वाले प्रत्याशी राजकुमार पोरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संबंधित अधिकारी के साथ करने जा रहे हैं|


पोरी ने कहा कि वह शपथ ग्रहण के बाद पौड़ी मुख्यालय के 5 किलोमीटर के दायरे के अंतर्गत आने वाली सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए सर्वप्रथम काम करेंगे। इसके साथ ही पिछले लंबे समय से निर्माणाधीन चल रहे मुख्य बस अड्डे के काम को जल्द पूरा करवाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जनता का आभार व्यक्त करते हैं,

जिन्होंने उन पर विश्वास जताकर उन्हें विधानसभा भेजा है उन्होंने कहा कि वह जनता को विश्वास दिलाते हैं कि जनता ने जो भी विश्वास उन पर जाहिर किया है उस विश्वास पर शत-प्रतिशत खरा उतरने वे हर संभव प्रयास करेंगे। जिससे पौड़ी विधानसभा का विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा।



