
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा, जनपद ऊधम सिंह नगर

जनपद उधम सिंह नगर में 70 विधानसभा खटीमा सीट से कांग्रेस के भु्वन कापड़ी ने 6951 वोटों से जीत का परचम लहराकर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कड़ी शिकस्त दी है। कांग्रेसी कार्यकर्ता तथा समर्थक जीत की खुशी में ढोल नगाड़ों पर देर रात तक मतगणना स्थल से घर तक जमकर थिरके तथा नारे लगाए।


जहां महिला कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के साथ भुवन कापड़ी की धर्मपत्नी कविता कापड़ी भी शामिल रहीं। वहीं विजेता विधायक कापड़ी का जमकर स्वागत करते हुए, पटाखे फोड़ कर, मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया तथा होली से पहले ही होली का रंग गुलाल एक दूसरे पर बरसा कर जीत की होली खेली।

वहीं भुवन कापड़ी की पत्नी कविता कापड़ी ने अपार सहयोग और आशीर्वाद मिलने पर खटीमा की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जनता से जो वादे किए गए हैं वह पूरे होंगे और जनता की समस्याओं का समाधान भी कापड़ी जी करेंगे। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रवीश भटनागर ने जीत की खुशी में धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि भुवन कापड़ी की जीत का श्रेय आम जनता को जाता है क्योंकि गरीब जनता ने अपना आशीर्वाद देकर एक गरीब प्रत्याशी को जिताया है।



