विधानसभा खटीमा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद में 70 विधानसभा खटीमा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी जीत की घोषणा होते ही कांग्रेसी कार्यकर्ता और समर्थक होली से पहले ही रंग गुलाल में डूबे । कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर जमकर स्वागत किया | अपने नवनिर्वाचित विधायक भुवन कापड़ी का, वहीं मिष्ठान बांट कर, पटाखे फोड़कर,नारे लगाते हुए और ढोल नगाड़ों के साथ नृत्य करते हुए खुशी का जमकर इजहार किया।

बता दें कि 70 विधानसभा खटीमा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीट होने के चलते काफी हॉट बन चुकी थी जिसके चलते इस सीट पर जीत दर्ज कराने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को काफी मेहनत और कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। इसके बावजूद भी कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने जीत दर्ज कर अपने प्रतिद्वंदी उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी को शिकस्त दी।

वहीं भुवन कापड़ी की जीत दर्ज होने के बाद मतगणना केंद्र बगवाड़ा मंडी रूद्रपुर से बाहर निकलते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया तथा होली का रंग बरसाकर जीत की होली होली खेली। वहीं भुवन कापड़ी ने जनता के आशीर्वाद का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आज धन बल पर जन बल की जीत हुई है। जो धरातल पर काम  करता है जनता उसको चुनती है।