
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – दीपक जोशी

स्थान – बागेश्वर

कुमाऊं के पहाड़ी जिले बागेश्वर की दोनो विधानसभा सीटें बागेश्वर और कपकोट में बीजेपी ने अपना कब्जा बरकरार रखा हैं। दोनों सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों ने कांग्रेस से सीधे मुकाबले में जीत हासिल की हैं। विधानसभा बागेश्वर से बीजेपी के चन्दन राम दास ने कांग्रेस के प्रत्याशी रणजीत दास को 12141 बारह हजार एक सौ एकचालिस वोटों से हरा कर चौथी बार बागेश्वर से विजयी रहे हैं| बीजेपी के चन्दन राम दास को मिले मत – 32211, कांग्रेस के रणजीत दास को मिले मत -20070


बागेश्वर से विजयी बीजेपी प्रत्याशी चन्दन राम दास का कहना हैं। कि यह जीत मेरी नही मेरे संगठन कि हैं। सभी ने एक बार फिर मिलकर भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व पर भरोसा जताया हैं। मैं बागेश्वर कि जनता का धन्यवाद अदा करता हूं

विधानसभा कपकोट में बीजेपी के प्रत्याशी सुरेश गढ़िया ने कांग्रेस के प्रत्याशी ललित फर्स्वाण को 4046 मतों से पराजित कर जीत हासिल कि हैं। बीजेपी के प्रत्याशी सुरेश गढ़िया को मिले मत -31275, कांग्रेस के प्रत्याशी ललित फर्स्वाण को मिले मत -27229


कपकोट विधानसभा से विजयी बीजेपी प्रत्याशी सुरेश गढ़िया का कहना है। कि ये जीत कपकोट के ग्रामीणों कि जीत है। भाजपा संगठन और प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय नेतृत्व पर जनता ने पुनः भरोसा जताया है। मै सभी का धन्यवाद अदा करता हूं।



