

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

राजकीय इंटर कॉलेज बड़ेथ का सात दिवसीय एन एस एस शिविर के आज रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही समापन हुआ |

इस कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष बिजल्वाण P.T.I. और प्रवीण भंडारी की देखरेख में संपन्न हुआ। सात दिवसीय रात्रि दिवस के शिविर में स्वयं सेवियों के द्वारा गांव, बाजार ,आयुर्वेदिक अस्पताल, रास्तों – गलियारों, सड़कों आदि क्षेत्रों में स्वच्छता कार्य करके स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग प्रदान किया गया।


अंतिम दिवस के कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज बिष्ट ग्राम प्रधान बड़ेथ द्वारा किया गया |


वहीं मुख्य अतिथि रघुवीर प्रसाद नौटियाल, निदेशक नीलकंठ पावर प्रोजेक्ट गोरसाडा रहे ।


