जेसीबी से हुई बाइक सवार की टक्कर, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955          

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- दिनेशपुर

 जेसीबी से टकराकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि सोमवार की देर रात जयनगर नंबर चार निवासी नवीन रस्तोगी पुत्र ओमपाल रस्तोगी (27) रुद्रपुर की ओर लौट रहा था। जयनगर तिराहे के पास दिनेशपुर की ओर से आ रही एक जेसीबी से उसकी बाइक टकरा गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष का कहना है कि नवीन फल बेचने का काम करता था। घटना के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। बाइक और जेसीबी को कब्जे में ले लिया गया है। इस मामले में अभी तक किसी ने कोई तहरीर थाने में नहीं दी है।