प्रदेश में बढ़ रहा शिक्षा का स्तर, बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए किये जा रहे हर सफल प्रयास

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

प्रदेश भर में लगातार शिक्षा का स्तर बढ़ता जा रहा है | छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए हर सफल प्रयास किये जा रहे हैं | प्रदेश में वर्चुअल शिक्षा का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है | इसी कड़ी में जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में  4 राजकीय विद्यालयों में अलग से वर्चुअल लैब की स्थापना की गई है और छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है, जिससे छात्रों को इसका लाभ मिल रहा है |

वहीं जसपुर खंड शिक्षा अधिकारी  ने बताया कि जसपुर के 4 राजकीय स्कूलों में वर्चुअल लेब बनाई गई है, जिसमे विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाती है और 9 वी कक्षा से लेकर 12 वी कक्षा तक  बच्चो को बेहतर शिक्षा दी जाती है | उन्होंने बताया कि कभी-कभी अध्यापकों और प्रधानचार्यो की बैठक भी की जाती है |