सड़क दुर्घटना में मंगलौर के 27 वर्षीय युवक की मौत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

लक्सर रुड़की हाईवे पर सोलानी नदी के पुल के निकट अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टककर मार दी | दुर्घटना में बाइक चला रहे 27 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई।  बता दे कि मंगलौर कोतवाली के गांव घोसीपुरा निवासी इस्तकार उम्र 27 साल पुत्र मुस्तफा बाइक पर देहात में फेरी लगाकर परचून का सामान बेचता है।

आज करीब दस बजे वह सामान बेचने निकला था। लंढौरा में कुछ देर सामान बेचने के बाद वह लक्सर की तरफ आ रहा था। सोलानी के पुल पर किसी बड़े वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और वहां रुकने के बजाय भाग गया। राहगीरों ने इसकी सूचना लंढौरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लंढौरा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल लक्सर कोतवाली का निकला। इसके बाद लक्सर कोतवाली से दारोगा लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे मे ले लिया। तब तक मृत युवक के परिजन भी वहां आ चुके थे।

इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमार्टम कराने के लिए रुड़की स्थित राजकीय संयुक्त अस्पताल भिजवा दिया। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। परिजन अगर तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज कर दुर्घटना के जिम्मेदार वाहन व उसके चालक की शिनाख्त करने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी |