

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- मालधन (रामनगर)

मालधन की ढेला नदी में सफाई की आड़ में खनन माफिया खनन करने की ताक में लगे हैं। बता दें मालधन अवैध खनन को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहा है। अब खनन माफिया ढेला नदी की सफाई की आड़ में खनन करने की फिराक में है। कुछ समय पहले ढेला बेराज से ढेला नदी के पुल तक सफाई करने का टेण्डर तहसील प्रशासन सहित संबंधित विभागों ने जारी किया था |

अब खनन माफिया इस सफाई के टेण्डर की आड़ में खनन करने की फिराक में हैं। लेकिन इसकी सूचना ग्रामीणों को लगते ही आज नयाब तहसीलदार के माध्यम से एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी रामनगर को सौंपा गया । जिसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ढेला नदी की सफाई करने के लिए जो जोहद्दी बनाई गई है, उसमें ग्रामीणों की रजिस्ट्री की जमीन को भी शामिल कर दिया गया हैं।


अब ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में कहा है यदि खनन माफिया लोग अपने मकसद में कामयाब होते हैं तो नदी के आसपास के कास्तकारों व ग्रामीणों को नदी के पानी से अपूर्तिकारक क्षति पहुँचने की संभावना हैं।



