यूक्रेन से वापस लौटा बाज़पुर का एक और छात्र,परिजनों ने मनाई ख़ुशी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध में यूक्रेन में फंसे अनेकों भारतीय  छात्रों को वापस लाने का प्रयास जारी है । यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है | इसी के चलते लगातार भारतीयों को यूक्रेन से भारत वापस लाया जा रहा है। इसी क्रम में बाजपुर का एक और युवक यूक्रेन से वापस लौटा।

जहां युवक का स्थानीय प्रशासन ने स्वागत किया। बता दें रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार बढ़ता जा रहा है जहां कई भारतीय युद्ध के चलते यूक्रेन में फंसे हुए हैं और भारत सरकार से लगातार घर वापसी की मांग कर रहे हैं। वहीं भारत सरकार लगातार यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रयास कर रही है। इसी के चलते बाज़पुर के चिकित्सक डॉक्टर सुभाष रॉय का पुत्र पार्थ रॉय यूक्रेन से पोलैण्ड पहुँचने के बाद वह वापस बाजपुर पहुंचे । जहां एसडीएम सहित पार्थ के परिजनों व शुभचिंतको ने उसका जोरदार स्वागत किया ।

इस दौरान पार्थ ने बताया कि यूक्रेन से बाहर निकलने के दौरान उन्हें अनेको कठिनाइयों का सामना करना पड़ा | वहीं यूक्रेन सरकार द्वारा भी उनकी कोई सहायता नहीं की गई |  उन्होंने जब हॉस्टल से बाहर जाने का प्रयास किया और वह ट्रेन में गये तो उन्हें यूक्रेनी नागरिकों ने ट्रेन से धक्का देकर उतार दिया | साथ ही उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा काफी अच्छी व्यवस्था की गई है, जिससे कई छात्र अपनी जान बचाकर भारत वापस लौट आए हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें भारत सरकार पर पूरी उम्मीद है कि जल्द ही अन्य सभी छात्र सकुशल घर वापस लौटेंगे। वहीं पार्थ के चाचा डॉक्टर मोहन रॉय ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया ।  पार्थ यूक्रेन में मेडिकल का चौथे वर्ष का छात्र है । पार्थ की सकुशल वापसी से सभी घर वाले, रिश्तेदार और शुभचिन्तक हर्षित हैं ।