

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- गौचर

51 वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आज से शुभारम्भ हो गया है । ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य कर रही दिलीप बिल्डकॉन और मेघा कम्पनी के कर्मचारियों ने गौचर के भट्टनगर स्थित कम्पनी परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ किया ।

इस अवसर पर कम्पनी के कर्मचारियों ने सुरक्षा को लेकर जागरूकता की बात कही । वहीं डीबीएल कम्पनी के सेफ्टी मैनेजर आशुतोष उनियाल ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की थीम सुरक्षा संस्कृति के विकास के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करें है ।


इसके तहत सप्ताह भर तक कम्पनी परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । जिनमें सड़क सुरक्षा , स्वास्थ्य परीक्षण, खेल आदि के साथ-साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । प्रतियोगिता में विजय होने वाले लोगों को पुरूस्कार दिया जाएगा । वहीं 9 मार्च को इसका समापन किया जाएगा ।



