पत्नी और सास की हत्या के बाद खुद दी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, छोटी साली को ठहराया परिवार की बर्बादी का जिम्मेदार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

जसपुर में रिश्तों के बीच पैदा हुई कसक ने एक हंसते खेलते परिवार को तबाह कर दिया। पहले पत्नी और सास की हत्या कर निखिल ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी | जिसके बाद निखिल के दोनों बेटे अनाथ हो गए। वहीं पहली पत्नी की बेटी का भी सुध लेने वाला अब कोई नहीं है। फिलहाल बच्चे अभी अपनी बुआ के पास हैं। बताते चलें जसपुर के मोहल्ला नत्था सिंह निवासी निखिल उर्फ सोनू नाथ ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी नीशु और सास जयंती पर हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। वहीं वारदात के बाद वह अपने दोनों बेटों स्पर्श और ओम के साथ पहली पत्नी की बेटी स्तुति को अमरोहा में अपनी बहन सोनिया के घर छोड़ गया था।

बच्चों के फूफा अंकित ने बताया कि बच्चे घटना के बाद से गुमसुम हैं। उन्हें अभी पता नहीं है कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। इधर, नीशू की बहन पिंकी ने बताया कि उसके जीजा का चाल चलन ठीक नहीं था। इसी कारण उसकी पहली पत्नी उसे और बच्ची को छोड़कर झालू (बिजनौर) चली गई थी। पिंकी ने कहा कि आठ साल पहले निखिल ने उसकी बहन नीशू से प्रेम विवाह किया इसके बावजूद वह पत्नी और बच्चों को खुश नहीं रख पाया। वहीं दोहरे हत्याकांड के बाद सुसाइड करने वाले निखिल ने अपने परिवार की बर्बादी के लिए छोटी साली को जिम्मेदार ठहराया है। गाजियाबाद के कविनगर पहुंचे जसपुर के एसएसआई बचेंद्र सिंह ने निखिल की डायरी से सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें उसने आत्महत्या के कारणों को लिखा है।

सुसाइड नोट में लिखा है कि ’मेरी मौत के बाद जिसे भी यह डायरी मिले तो इसमें लिखे नंबरों पर कॉल कर मेरे रिश्तेदारों को सूचित जरूर कर देना। मैं माफी के काबिल नहीं हूं। नीशू मेरी पत्नी थी। मैं तुझसे बहुत प्यार करता था मगर तूने अपनी बहन पिंकी के बहकावे में आकर मुझे यह सब करने पर मजबूर कर दिया। मुझे पता है कि तुझे और तेरी मां को बार-बार पिंकी ही चिढ़ाती थी इसलिए माफी मांगने के बाद भी बार-बार तेरी मां और मुझमें बहस होती थी। आगे सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं सोनू कुमार वैद्य जी की बेटी नीशू की मौत का जिम्मेदार हूं क्योंकि मैं मजबूर हो गया था। तू मेरी पत्नी थी और मैं तुझे जान से ज्यादा प्यार करता था और मैंने तुझे जान से मार दिया। मैं माफी के काबिल तो नहीं हूं मगर मैं तेरे पास आ रहा हूं। हो सके तो मुझे माफ कर देना। उसने पुलिस से आग्रह किया कि मेरी साली पिंकी देवी को जरूर सजा मिलनी चाहिए। क्योंकि इस सारे कांड की जिम्मेदार पिंकी ही है।