यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए छात्र के परिजनों ने वापसी की लगाई गुहार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर निवासी पवन चौहान का पुत्र दिव्यांशु चौहान यूक्रेन के सूमी शहर में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गया था। सुनहरा भविष्य बनाने युक्रेन गए दिव्यांशु  को क्या पता था, रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग उनके भविष्य और जीवन पर प्रश्न चिन्ह लगा देगी। दिव्यांशु के परिजनों का बच्चे की चिंता के मारे  बुरा हाल है।

दिव्यांशुअपने दोस्तों के साथ डर के साए में यूक्रेन में जीने को मजबूर है। परिजनों से वीडियो कॉल में दिव्यांशु ने  बताया कि वह कालेज के हॉस्टल में ही है लेकिन शहर में कर्फ्यू लगे होने के कारण बाहर जाना मना है| अब धीरे धीरे उनका खाने का सामान भी खत्म हो चला है और उन सभी दोस्तों के सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो रही है।

दिव्यांशु की बहन दीपांशी ओर उसके पापा पवन चौहान  ने बताया कि वीडियो कॉल के जरिये दिव्यांशु से बात हो रही है वंहा की स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई है और उनके पास खाद्य सामग्री भी खत्म हो चली है| उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है, कि सभी भारतीय छात्र को सकुशल भारत लाया जाए|