सितारगंज में पकड़े चार मृत साइबेरियन पक्षी, आरोपियों से वसूला प्रतिकर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

सितारगंज में वन कर्मियों ने ग्राम गोठा में महिला के कब्जे से चार साइबेरियन पक्षी बरामद किये। आरोपियों से प्रतिकर वसूलकर छोड़ दिया गया।  वन कर्मियों ने गष्त के दौरान ग्राम गोठा की महिला को चार साइबेरियन पक्षियों के साथ पकड़ा।

ग्राम लौका में बारात घर के पास राधेश्याम पुत्र मोहन के घर पर चार बतख मेलार्ड का शिकार कर लाया गया था। उसे वन कर्मियों ने पकड़ लिया। मामले में मालती पत्नी राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची 4 के तहत कार्यवाही की गई।

अभियुक्तों से अपराध का प्रतिकार वसूल कर संभ्रांत लोगों की सुपुर्दगी में छोड़ा गया। यह कार्यवाही प्रभागीय वनाधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी के निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी बाराकोली जेपी डिमरी के आदेश पर की गई।