

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

महाशिवरात्रि के मौके पर खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकरपुर स्थित पौराणिक बनखंडी महादेव शिव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर राज्य की खुशहाली की कामना की।

आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है वही इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा ने चकरपुर स्थित पौराणिक बनखंडी महादेव शिव मंदिर पहुंच कर महाशिवरात्रि के दिन से सात दिनों तक लगने वाले शिवरात्रि मेले का फीता काटकर जहां शुभारंभ किया। वही मुख्यमंत्री ने बनखंडी महादेव शिव मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक किया। और भगवान शिव से प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।


वही मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज पूरे देश में जहां महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं इस मौके पर होन बनखंडी महादेव के मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी जलाभिषेक कर महादेव का आशीर्वाद दिया है और वह महादेव से प्रार्थना करते हैं कि महादेव के आशीर्वाद से उत्तराखंड और हमारा देश दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करें।



