धर्म नगरी हरिद्वार के सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु की उमड़ी भीड़

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – तनवीर अली

स्थान – हरिद्वार

फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को आज धर्म नगरी हरिद्वार के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही जलाभिषेक कर रहे है | शिवरात्रि के पर्व को लेकर शहर से गांव तक मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है।

शिव की ससुराल कहे जाने वाले कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालु जल अभिषेक कर रहे है | हरिद्वार में महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर खासा उत्साह भक्तों में दिख रहा है | भगवान शिव का प्रथम विवाह माता सती के साथ हुआ था,जिसकों शिव विवाह के रूप में शिवरात्रि कहते है। फाल्गुन माह में आने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं, माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की भक्तिभाव से पूजा-अर्चना करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते मंदिरों की तरफ जाने वाले मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

वहीं महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। पुलिस के मुताबिक जिले में करीब 112 शिवालय हैं, जहां शिवरात्रि का मेला लगता है। इस दौरान कोरोना काल की तीसरी लहर समाप्ति की ओर चलते, हुई ढिलाई से श्रद्धालुओं में लापरवाही,दिख रही है |