महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों ने शिवलिंग का दूध और जल से किया जलाभिषेक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी व उसके आसपास महाशिवरात्रि के अवसर पर यहाँ माँ नयना देवी मंदिर में भक्तजनों ने महादेव के शिवलिंग में जल, दूध आदि चढ़ाया।

सुबह से ही सरोवर नगरी व उसके आसपास मन्दिरों में भक्तों का आने का सिलसिला जारी था । इस बीच भोलेनाथ के जयकारों से सरोवर नगरी गुंजायमान हो रही थी।

नयना देवी मंदिर के अलावा हनुमान गढ़ , गुफामहादेव, स्नोव्यू देव मन्दिर ,  भवाली, भीमताल, तमाम क्षेत्रों में महादेव के शिवालय में भीड़ देखी गई।

कुछ दिन पूर्व यानी 24 फरवरी को  प्रदेश के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरोवर नगरी अचानक पहुंचे ।जहां उन्होंने  माँ नयना देवी मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की थी।