परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना करने और हत्या करने का आरोप, पति और देवर गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- डोईवाला

दहेज की मांग को लेकर पीड़ित के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना करने और हत्या करने का लगाया आरोप पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और सोमवार को नव विवाहिता के पति पवन रावत और मृतका के देवर विपिन रावत को पुलिस ने गिरफ्तार किया बता दें कि 27 फरवरी को आरती के पति पवन रावत ने बताया कि आरती के बाथरूम में गिरने से चोट लग गई है और वह हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट में भर्ती है इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि आरती की मृत्यु 10 घंटे पहले ही हो चुकी है | सिंधवाल गांव थानों की रहने वाली आरती की शादी 2 महीने पहले भोगपुर के रहने वाले पवन रावत के साथ हुई थी परिजनों ने आरोप लगाया कि आरती शादी के बाद ही डरी सहमी और चुप रहती थी और आरती के परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कम दहेज देने के चलते मारपीट और हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी |

मृतक  के पिता की तहरीर के आधार पर रानीपोखरी पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 के अंतर्गत दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और आरोपी पवन रावत और विपिन रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है |इस कड़ी में रानीपोखरी थाना इंचार्ज शीशपाल सिंह राणा ने बताया कि 27 फरवरी को हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट से एक कॉल आई थी जिसमें एक लड़की की बॉडी को लाने की बात कही गई और डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत 10 घंटे पहले हो चुकी है जांच पड़ताल की गई तो लड़की सिंधवाल गांव की रहने वाली बताई गई जिसकी शादी 2 महीने पहले 12 दिसंबर को हुई थी और परिजनों की शिकायत पर दर्ज हत्या के बाद ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल पाई है दहेज हत्या में नामजद 4 लोगों में से पति पवन रावत देवर विपिन रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं दो अन्य आरोपी सास और मौसा  की भी अभी गिरफ्तारी होनी बाकी है |