

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल निवासी मोहन चन्द्र कांडपाल का दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । वह करीब 72 वर्ष के थे । वह अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रों को छोड़ गए हैं । स्व0 मोहनचंद कांडपाल का परिवार नैनीताल के चार्टन लॉज में रहता है । उनके छोटे भाई गिरीश कांडपाल का यहां सरस्वती रेस्टोरेंट नाम से प्रतिष्ठान हैं ।


जबकि एक भाई गणेश कांडपाल पत्रकार व अन्य कारोबार से जुड़े हैं । एक भाई की नैनीताल में सरस्वती साड़ीज नाम से प्रतिष्ठान है । मोहन चन्द्र कांडपाल के आकस्मिक निधन पर यहां पत्रकार संगठनों, व्यापारियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है । स्व0 मोहन चन्द्र कांडपाल के छोटे भाई पत्रकार गणेश कांडपाल ने बताया कि उनका निधन 23 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से हुआ ।


