पिता ने यूक्रेन में फंसे पुत्र की सकुशल वापसी के लिए सरकार से लगाई गुहार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – तनवीर अंसारी
स्थान – सितारगंज (उत्तराखण्ड)
विगत कुछ दिनों से यूक्रेन में हालात काफी खराब हैं । रशिया और यूक्रेन में छिडे युद्ध में लगातार हालात बेकाबू होते बताये जा रहे हैं। वहीं अन्य देशों समेत भारत के लोग जो यूक्रेन गए हुए हैं अब वह बुरी तरह फंस गए हैं |

युद्ध के चलते यूक्रेन की सरकार ने तमाम फ्लाइट्स को बंद किया हुआ है । ऐसे में अन्य देशों से आये लोगों का बुरा हाल है | युद्ध के चलते वह अपने देश अपने घर वापस नहीं जा पा रहे हैं | इसी कड़ी में सितारगंज शहर के एक युवक अज़हर मालिक 12 अप्रैल 2021 को यूक्रेन में MBA की शिक्षा ग्रहण कर करने गये थे ।

जिसे सकुशल भारत वापस लाने के लिए उसके पिता अतहर मालिक ने भारत सरकार से गुहार लगाईं है । पिता अतहर मालिक ने कहा की उन्होंने अपने पुत्र अज़हर मालिक के सारे डॉक्युमेंट्स जो की स्थानीय प्रशासन ने लिस्ट के लिए मांगे थे, उन्होंने सुपुर्द कर दिए हैं ।