

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



संवाददाता- मनोज कश्यप
स्थान – हरिद्वार

आज पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में बनाई गई पुष्प वाटिका जिसका नाम मां गंगा वाटिका रखा गया ।इस वाटिका का एसएसपी हरिद्वार डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत के द्वारा शुभारंभ किया गया । एसएसपी ने कहा कि इस वाटिका का सुझाव पीआरओ बिपिन कुमार पाठक ने दिया जिसके बाद सभी पुलिस कर्मियों के सहयोग से इस वाटिका को बनाया गया है ।


पर्यावरण संरक्षण को लेकर पुलिस महकमा भी अपना अहम योगदान पर्यावरण संरक्षण में दे रहा है| जिसके चलते रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में पुष्प वाटिका बनाई गई है, जिसमें कई प्रजातियों के फूल के पौधों को लगाया गया है |


जिससे कि वातावरण प्रदूषण से मुक्त हो सके और फूलों की खुशबू वातावरण को महका सके| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर क्षेत्र की जनता को भी इसी प्रकार से छोटा-छोटा योगदान करके अपने आसपास के क्षेत्रों में इस प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है|

उन्होंने कहा कि आज पुलिस कर्मचारियों के द्वारा अपने मेहनत और लगन से इस वाटिका को बनाया गया है| इस वाटिका के माध्यम से आज एक संदेश जन जन तक पहुंचाने का पुलिस प्रशासन का एक प्रयास है, और जनता से अपील करते हैं कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने आसपास पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता जनता को भी करनी चाहिए।



