वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नैनीताल जिले के सभी अधिकारियों की समीक्षा बैठक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के द्वारा नैनीताल जिले के सभी क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी युग की एक समीक्षा बैठक की गई| इस बैठक में पुलिस के द्वारा अभी तक निलंबन चल रही कार्रवाई की समीक्षा की गई और अपराधिक रिकॉर्डओं पर अंकुश किस स्थानों पर किसके द्वारा लगाया गया इस पर भी बैठक की गई|

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस बैठक के माध्यम से सभी नैनीताल जिले के पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक ली गई| बैठक में यातायात अपराध को रोकने और 420 के मुकदमे में पुलिस के द्वारा कितना अंकुश लगाया गया और कितनी विवेचना की गई | वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि जो रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा है, उसमें भारतीय लोग भी फंसे हुए हैं |

वहीं नैनीताल जिले के लगभग 18 लोगों की पहचान की गई है, जो यूक्रेन के अंदर पढ़ाई करने के लिए गए हुए थे वहीं राज्य सरकार और भारत सरकार के द्वारा उनको भारत लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं | नैनीताल जिले के जिलाधिकारी द्वारा टोल फ्री नंबर भी दिया गया है, जिसमें यूक्रेन में रहने वाले भारतीयों के बारे में जानकारी दे सकते हैं|