जितेंद्र नारायण त्यागी की रिहाई के लिए संतों ने भरी हुंकार, यति नरसिंहानंद करेंगे पद यात्रा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


संवाददाता-मनोज कश्यप
स्थान- हरिद्वार
हिमाचल प्रदेश की धर्म संसद को स्थगित कर वसीम रिज़वी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी की रिहाई के लिए संतों ने हुंकार भर दी है। स्वामी यति नरसिंहानंद ने अपनी हालत का जिम्मेदार महात्मा गांधी और गांधीवादी विचार को बताया।

डासना मंदिर के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने घोषणा की है कि वह सर्वानंद घाट छोड़ रहे हैं और घाट छोड़कर पदयात्रा कर दिल्ली रवाना होंगे |

जहाँ वह दिल्ली में गांधी समाधि पर जाकर अपना आमरण अनशन शुरू करेंगे। वहीं संतो द्वारा 27 फरवरी से शुरू होने वाली इस पदयात्रा में हरिद्वार सहित दूसरे स्थानों से भी संतों का समर्थन लेने की तैयारी चल रही है।