गन्ना विकास विभाग गाँव- गाँव जाकर किसान गोष्ठिया कर सह फसली योजना पर दे रही जोर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- जसवीर सिंह
स्थान – लक्सर
किसान बाहुल्य क्षेत्र खासतौर पर हरिद्वार देहात में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए गन्ना विभाग द्वारा सह फसली योजना पर जोर दिया जा रहा है| इस बाबत विभाग ने गाँव- गाँव गन्ना किसान गोष्ठियां की जा रही है| गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक प्रदीप वर्मा ने बताया कि अकेले हरिद्वार देहात क्षेत्र में ही विभाग ने अभी तक 73 गन्ना किसान गोष्ठियां आयोजित कर ली है

| इन गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को गन्ने की ट्रेंच विधि से बुआई करने और गन्ने के साथ प्याज आलू लहसुन मूली आदि की फसलों को उगाने की सलाह भी दी जा रही है|
इससे किसानों को एक तो एक साथ एक खेत में दो फसले तैयार होगी| साथ ही सह फसल से किसानों को अतिरिक्त आय भी होगी यह फसल गन्ने की फसल पकने से पहले ही तैयार हो जाती है और मार्केट में बिक भी जाती है|

एक तरह से यह नकदी फसल होती है| सह फसलों से खेतो में जैविक खाद की मात्रा भी बढ़ जाती है जिससे खेतो की उर्वर्रा शक्ति भी बढ़ती है | किसान भी सह फसल योजना को अच्छा मान रहे है किसानों का कहना है कि यह आमदनी दुगुनी करने का बेहतरीन विकल्प है इससे किसानों की हालत में सुधार आएगा |