

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप चौधरी
स्थान – रुड़की

रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के किसानों को रोजगार का अनोखा अवसर मिला है। दर्जनों किसानों के परिवार एक अलग तरह की खेती करके रोजगार के अवसर तलाश रहे हैं और खेती से गांव को खुशहाल बनाने का संकल्प भी लिया है।


दरअसल भगवानपुर क्षेत्र के टकाभरी,मानुबास व शेखवाला समेत आधा दर्जन गांव में किसानों द्वारा अलग किस्म जड़ीबूटियों की खेती की जा रही है। किसानों द्वारा बताया गया कि उन्हें एक कंपनी के द्वारा इस विशेष खेती का बीज एवं खाद उपलब्ध कराया जाता है जिससे ये किसान अलग किस्म की जड़ीबूटियां अपने खेत में तैयार करते हैं।


इस फसलों के नाम पार्सल,थाइमा,सोया,धनिया,सेज,माजून,तुलसा,फ्लाइट पार्सल आदि हैं। ये फसलें तैयार करके किसानों द्वारा लालटप्पड़ क्षेत्र में उसी इंडस्ट्री में भेजी जाती है जिनसे दवाईयां व अन्य सामान बनाया जाता है। वहीं अधिकांश किसानों का यह भी कहना है कि कोरोनाकाल में भी उनके द्वारा लगातार अपने खेतों में काम करते रहे हैं और उन्हें अपने बच्चों के भरण पौषण को लेकर किसी भी तरह की कोई परेशानी नही हुई है और उनकी जिंदगी खुशहाल रही है।

किसानों का कहना है कि हमें जब से खेती के खाद बीज उपलब्ध कराए गए हैं तब से हमारी जिंदगी खुशहाल हो गई है और हम लगातार इस खेती को तैयार करते हैं और इनसे दवाईयां व अन्य सामान भी तैयार किया जाता है। क्षेत्र के कई गांवों के दर्जनों किसानों को यह फसल अपने खेतों में उगाकर एक नया रोजगार मिला है जोकि एक अनूठी पहल है।



