

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – सिद्धांत उनियाल

स्थान – पौड़ी

राज्य सेक्टर की समीक्षा बैठक में डीएम ने कम धनराशि कम खर्च करने वाले विभागों को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने कम धनराशि खर्च करने पर 10 विभागों के अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने जल्द ही कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश अधिकारियों को दिए। विकास भवन में आयोजित बैठक में डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने राज्य सेक्टर की समीक्षा बैठक की।


बैठक के दौरान सामने आया कि वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, जिला विकास अधिकारी विभाग, पेयजल निगम, राजकीय सिंचाई, उद्यान, निजी लघु सिंचाई, अनूसूचित जाति कल्याण, समाज कल्याण, चिकित्सा एवं स्वाथ्य विभाग ने कम धनराशि खर्च की है।

जिस पर डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बची हुई धनराशि को जल्द ही विकास कार्यो में खर्च करने व अधूरे विकास कार्यो को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखे। निर्माण कार्यो में अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यो में गुणवत्ता व अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



