

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – मुरसलीन अल्वी

स्थान – भगवानपुर

कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या करने वाले लोगों के के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर आज भगवानपुर तहसील में उपजिलाधिकारी को बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा | बताते चलें बजरंग दल के कार्यकर्ता तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए पहुंचे |


वहीं ज्ञापन देने के बाद विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के विभाग मंत्री शिव प्रसाद त्यागी ने बताया कि कर्नाटक में बजरंगदल कार्यकर्ता की हत्या करने वाले जिहादी मानसिकता रखने वाले लोगों को जल्द फांसी की सजा हो | अगर जल्द ही ऐसा ना हुआ तो बजरंगदल सड़कों पर उतरकर आक्रोश करने को मजबूर होगा |

उन्होंने कहा कि 7 दिन के अन्दर अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो इन सब की जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी | इस दौरान काफी संख्या में बजरंगदल कार्यकर्ता मौजूद रहे | वहीं उपजिलाधिकारी ब्रजेश कुमार तिवारी ने बताया की कर्नाटक में हुई बजरंगदल कार्यकर्ता की हत्या करने वालों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया है |



