

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर–जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

विधान चुनाव के मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद प्रत्याशी व उनके समर्थक चुनाव थकान मिटाने में लगे हैं | वही पार्टी प्रत्याशियों के कार्यालय पर भी सन्नाटा पसर गया है |


कुछ कार्यालयो पर तो ताले लटक गए, प्रत्याशियों के समर्थक अपने अपने पार्टी के चुनाव प्रचार की सामग्रियों को समेटने में लग गए हैं | लक्सर देहात में बनाए गए प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय मतदान के दिन तक कार्यकर्ताओ ओर समर्थकों की भीड़ से गुलजार नजर आ रहे थे |

लेकिन मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी प्रत्याशियों के कार्यालय पर एकदम सन्नाटा छा गया आ गया है | लेकिन बसपा कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे है |



